Tuesday, 28 July 2020

“जीना सीख ज़िन्दगी कुछ इस तरह से मेरे दोस्त,
खुशियों में खुश रहना,  गर हो ग़मज़दा तो खुद ही संभालना खुद को,
बात बस इतनी है, तू खुद-कर बन हौंसला बढ़ा ले,
और गर मिटा सके किसी के चेहरे की शिकन, तो तुझे मान गए दोस्त|
जीना सीख ज़िन्दगी कुछ इस तरह से मेरे दोस्त|| “

- दीप्ति त्यागी

Monday, 8 June 2020

सुप्रभात 🌞
“यह दिन नवीन, कर सुप्रभात,
स्वयं को जगाओ अंतर्मन से,
दी है ईश्वर में भोर नयी,
कुछ अद्भुत कर जाओ इस वरदान से..! “

-दीप्ति त्यागी ✍🏻
“एक घर उसका अपना है,
दूजा सुनहरा सपना है,
एक लड़की तो गीली स्याही सी है,
एक कागज़ से दूजे पर छपना है,
एक घर उसका अपना है,
दूजा सुनहरा सपना है”


-दीप्ति त्यागी 

Sunday, 10 May 2020

आज में जियो!

कितनी अजीब बात है ना ?
जिन पलों को हम कल जी नहीं पाए, उन्हें हम आज जीना चाहते हैं,
जिन पलों में हैं, उन्हें हम आज भी नहीं जी रहे,
तो फ़िर जो पल आये भी नहीं, उनके बारे में आज सोच कर हमे क्या मिल जायेगा?
जो नहीं है वो तो नहीं है ना और जो है बस वही तो है,
इसलिए आज में जियो!

-दीप्ति त्यागी


Thursday, 30 April 2020

जीवन यूँ ही चलता जायेगा
कभी अच्छा तो कभी बुरा वक़्त आएगा,
हर वक़्त कुछ सिखला कर जायेगा,
और जिसने वक़्त से अच्छी सीख ली,
उसका आने वाला कल सुधर जायेगा,
और जीवन यूँ ही चलता जायेगा!

-दीप्ति त्यागी


Wednesday, 29 April 2020

आप जैसे कलाकार दुनिया में कम बनते हैं,
आज तक आपके हर बोल पर हंसकर आँखे नम होती हैं,
आपका हुनर, आपका फन, हमेशा हर दिल में बसा रहेगा,
आप वो सितारे हैं, जो असल ज़िन्दगी में भी आसमान में चमकते हैं,
और दूर जाने के बाद भी उसी आसमान से सब ज़िंदगियाँ रौशन करते हैं !

भावपूर्ण श्रद्धांजलि | इरफ़ान खान

-दीप्ति त्यागी

Saturday, 25 April 2020

बारिश के मौसम में!


बारिश के मौसम में, अब कपड़े गीले नहीं होंगे,
एक बीमारी ने घर बैठा दिया, कीचड़ से पैर मैले नही होंगे,
मगर उस गरीब की छत से तो अब भी पानी टपकेगा, गरीब तो अब भी अपनी भूख मुश्किल से मिटाएंगे,
कुत्ते अब भी सड़कों पर भूख से रोएंगे, बारिश के जमा पानी से नहाएंगे, प्यास बुझाएंगे,
सोचो उन लोगो का जो परिवार से दूर होंगे, वो लडकियां जिनके इस साल हाथ पीले नहीं होंगे, 
ये समय न तो जीते के लिए आसान है, न मुर्दे क लिए, सोचो उन लोगो का जो इस बीमारी से जूंझ रहे होंगे, 
उस डॉक्टर को तो अब भी तुम्हारी खुशामत के लिए निकलना है, इस महामारी से खुद ही लड़ना है, 
पुलिस तो अब भी तैनात रहेगी, तुम्हारी जान सलामत रहे, इसलिए खुद की जान देगी,
अब घर बैठकर आप क्या कर सकते हैं?  जो सरकार ने माँगा है, वो कर, सरकार की मदद कर सकते हैं,
शुक्रिया कर सकते हैं, इंसानियत के रखवालो का, घर रहकर इस दुनिया की सलामती की दुआ मांग सकते हैं,
क्या पता लग जाए आपकी वो दुआ और मिल जाए इस महामारी से छुटकारा, हम सभी उस ईश्वर से ये प्रार्थना कर सकते हैं!



-दीप्ति त्यागी


Thursday, 16 April 2020

सकारात्मकता :-

“सूर्य की दीप्ति को संध्या में जिस प्रकार चन्द्रमा संपूर्ण करता है,
हृदय और मस्तिष्क के मध्य जिस प्रकार हृदय विजेता होता है,
मृत्यु का जिस प्रकार जीवन की  इच्छाशक्ति से युद्ध होता है,
उसी प्रकार जीवन के हर पथ पर, सकारात्मक सोचना नकारात्मकता पर भारी पड़ता है”

इसलिए सदैव आशावादी एवं सकारात्मक रहना ही उचित है,
क्यूंकि इससे जीवन में कुशलता निश्चित है....!



-दीप्ति त्यागी 

Monday, 13 April 2020


Pandemic thoughts!

“The homes are now cages, but they contain the freedom to live, Said the sages,
“Home is safe and the best place” has been said since ages,
We’ll believe it in future when we’ll turn the history pages.”

-imaginelikedeepti 
Instagram: @deeptiraghavsharma

“ये जहाँ जब जीने का हक मांगता रहा,
इंसान जहाँ के सारे हक छीनता रहा,
अब जो आफत आयी है, ये भी तो इंसानो ने ही बनाई है,
मगर जियेगा अब ये जहाँ, कहर तो बस इंसानो पर बरसेगा,
अब वक्त बस दुआ का है उस रब से, जो शायद अब भी इंसानो की है सुन रहा.. “

-दीप्ति त्यागी

Sunday, 12 April 2020

To those who say they are hurt cause of any reason, go see the ones who haven’t eaten and slept for days. Go meet them who have lost their families, those who are dying of illness. You’ll feel lighter!
#imaginelikedeepti
Pandemic thoughts!

It came and it shall pass,
What will be left, a chaos,
People gone, people living,
Families crying, families surviving,
What will be left, the bravos,
Mostly all strong headed,
Who found it serious, who stayed,
What will be left, the heroes,
Who saved the world, who gave it all,
Who also saw, the downfall,
What will be left, a living earth,
The nature breathing, the sky smiling,
The birds chirping and the animals thriving,
We will see it, while it will all pass!

Tuesday, 5 May 2015

ओ माँ बस तू ही

ओ माँ बस तू ही,
मेरे जीवन का आधार है,
एक तू ही पहला प्यार है,
मेरा बचपन से साथी तू ही,
तेरे आँचल में संसार है। 

ओ माँ बस तू ही,
मेरे जीवन का आधार है। 

एक तेरा प्यार सच, झूठा संसार,
हर पग में ठोकर, मैं गिरा हर बार,
माँ तूने सिखाया गिरकर उठना,
मैं जब भी झुका, हुआ लाचार,
मेरी हर सफलता के पीछे, 
तेरी प्रार्थनाएँ हज़ार हैं,
ओ माँ बस तू ही,
मेरे जीवन का आधार है। 

तू है तो जीवन सुन्दर है,

माँ तुझसे घर एक मंदिर है,
इस जीवन का सही अर्थ,
तुझसे ही जाना है,
तेरे दिए ही तो सभी संस्कार मेरे अंदर हैं,
मेरी शक्ति और कुछ नहीं,
बस तेरा ही तो प्यार है,
ओ माँ बस तू ही,
मेरे जीवन का आधार है। 
                                                   - दीप्ति त्यागी 
                                                                                   








Sunday, 3 May 2015

रिश्ते और विश्वास

रिश्ते विश्वास से बंधे होते हैं,
और विश्वास रिश्तों से,
जब ये दोनों अलग होते हैं,
ज़िन्दगी के मायने बदल जाते हैं,
लोग जीना भूल जाते हैं,

इसलिए, रिश्तों को सच्चे दिल से निभाओ,
प्यार से, विश्वास से,
इन्हे मज़बूत बनाओ,
क्यूंकि जब विश्वास टूटता है,
तो हंसती खेलती ज़िंदगियाँ तबाह हो जाती हैं !
                                                                       - दीप्ति त्यागी 
                                                                                         

कभी तो वक़्त आयेगा

कभी तो वक़्त आयेगा, जब हम भी हँसेंगे,
बेझिझक हम भी कुछ कहने का दम रखेंगे,
होगा थोड़ा हौंसला, थोड़ी उड़ान भरेंगे,
शायद सब अरमान भी हमारे सच होंगे। 

मगर तब तक जो जीना है,
बड़ी मुश्किल कसौंटी है,
उबर पाएंगे हम इससे,
बड़ी मुश्किल चुनौती है। 

मगर फिर भी हम जी रहे हैं,
सांस नहीं रुकी अब तक,
और कोशिश भी बस एक ही है,
पहुँच पाएं खुशनुमा वक़्त तक। 

उस दूरी को छू पाएं,
नखरे जो दिखा रही है,
हांसिल कर लें ज़िन्दगी सही,
अभी तो बेकार चल रही है!!
                                                  - दीप्ति त्यागी 
                                                                   
                                                   


ये छलकता हुआ आँसू मेरी हार नहीं - A warning to the rapists..

 ये छलकता हुआ आँसू मेरी हार नहीं!
ये तो मेरे हौंसले बुलंद कर रहा है!
मेरी आँखों में अंगार है अब,
आक्रोश है मैं क्या कहूँ,
ये आंसू तो बस दिल को सुकून दे रहा है!

मैं जो हूँ खुद में बहुत बड़ी है बात,
जो बनना है मुझे, उसमें छिपी तेरी हार है,
क्या कहूँ, अब तो तेरा वक़्त भी तुझपर हंसेगा,
और तू ही इसका ज़िम्मेदार है,

क्या समझा तूने, कि स्त्री कोई खिलौना है?
जिसका मन हुआ उसे खेल जाना है!
अरे!
तेरा तो अस्तित्व है मुझसे, हंसी आती है तुझपे,
धिक्कार है तेरे जीवन पर,
ऐसा पापी है तू,
अधिकार तो तुझे मरने का भी नहीं,
तेरे हर अत्याचार का बदला जो लेना है!

तड़पेगा तू! पछतायेगा अपनी भूल पर!
हुंह! पर क्या करूँ, अब तेरा हश्र जो होना है!
छी! घिन्न आती है तुझपर!
क्या इसलिए संसार तुझे पाना चाहता है?
कि एक दिन तुझे ऐसा होना है?
धूर्त दानव! जा तुझे तो बस रोना है,
हाँ तेरे मगरमच्छ के आँसुओ को,
मेरी आँखों की ज्वाला से हारना है,

मैं हारी तो तब भी नहीं थी,
मगर हाँ! अब मुझे जीतना है!!
                                                                              -दीप्ति त्यागी 
                                                                       







हास्य कविता - संडे की छुट्टी - I have dedicated this poem to my parents :-p so it is a must read

पृष्टभूमि: नवाब साहब की संडे की छुट्टी है। वह इस दिन का पूरा मज़ा उठाना चाहते हैं। अपने सारे हफ्ते की थकान को इसी दिन निकालना चाहते हैं। आशावादी तो सभी लोग होते हैं मगर हुआ क्या, वह खुद उनके मुख से सुन लीजिए.... 



नवाब साहब के  सारे हफ्ते के काम में,
बस एक संडे का ही तो दिन होता है,
जो उनकी सारे हफ्ते की थकान को खत्म कर देता है,

जैसे ही हुई सुबह, उन्होंने फ़रमाया ज़ोर से,
अरे! कोई चाय तो ला दे,

माथे की सिलवटें चढ़ाये हुए,
निकली उनकी शरीखेहयात,
चेहरे पर जैसे चाय हो रात,
गुस्सा ऐसे जैसे मार रहीं हों लात,

 यूँ ही कुछ ऐंठ-ऐंठ कर आगे बढ़ी बात,

बोलीं चाय की पत्ती नहीं है!
क्या आपके दिमाग की बत्ती नहीं है?
घर का सब राशन खत्म हो गया है!
और आपके मुंह पर अब भी उस कलमुही चाय का साया है?
अगर चाहते हो उस कलमुही का चस्कारा,
तो राशन ले आओ!!
मुझ पर क्यों आर्डर मारा??

अब बात पड़ गई उलटी,
नवाब साहब ने मारी पलटी,

बोले…

भई चाय पी-पी कर हम तो थक गए,
वैसे भी वज़न बहुत बढ़ गया हमारा,
ये ही कहना पड़ा, और कोई बचा भी तो नहीं था चारा,

फिर कुछ सोचकर और समझकर,
शोहर साहब ने बात घुमाई,
अब उन्होंने अपने माथे की सिलवटें चढ़ाई,

कहा… 

तुम्हे कल दिए थे ना पांच सौ रूपए,
इतने सारे पैसे कहाँ गए?
मेमसाहब थोड़ा घबराईं,
और धीरे-धीरे बात जुबां पर आई,

बोलीं…

बड़ी गज़ब की साड़ी आई थी,
सारे मोहल्ले में छाई थी,
हमारे ज़हन से एक आवाज़ आई,
और वो साड़ी हमसे बच ना पायी,

नवाब साहब हो गए परेशान,
बोले…तुम्हारा बिलकुल नहीं बचा ईमान?

अरे! हमे बता तो देतीं,
अब मारो मेरे ही सर पर जूती,

ऐसा कहकर नवाब साहब ने पचास रूपए का नोट निकला,
और चाय की पत्ती लाने का आर्डर दे डाला,

फिर कहा की जल्दी लौट आना,
और चाय तैयार रखना,
मैं ज़रा जाकर बालों में डाई लगवाऊं ,
अपनी जवानी को थोड़ा और बढ़ाऊं ,

पर चक्कर तो अब भी नहीं हुआ था खत्म,
पत्ती तो आ गई थी,
बस दूध का ही रह गया था ग़म,

नवाब साहब शक़्ल सवाँरते हुए घर पहुंचे,
और हाल सुनते ही उस शक़्ल पर बारह बजे,

बोले…

या अल्लाह!!
ज़िन्दगी में कभी ये संडे ना आये!
और अगर आये तो रात-रात में ही बात जाए! 
                                                                         - दीप्ति त्यागी 
                                                                         


बुरे लोग

 देखा है हमने दुनिया में,
कि कैसे रंग बदलते हैं,
कुछ बुरे-बुरे से लोग यहाँ,
अच्छे-अच्छों को छलते हैं। 

चुपके से विष घोल दिया,
अमृत में इन लोगों ने,
यह विषधर के वंशज हैं,
जो लोगों जैसे दिखते हैं। 

ताकत इनके हाथों में है,
यह नर्क बनाते जीवन को,
यह व्यापारी, यह लोभी हैं,
यह स्वर्ग का सौदा करते हैं। 

सीता का अपमान किया,
निर्वस्त्र किया पांचाली को,
यह रावण, यह दुर्योधन हैं,
यह रूप नए नित धरते हैं। 
                                              - दीप्ति त्यागी 
                                           

जद्दोजहद की उसको कोई खबर न थी!

जद्दोजहद की उसको कोई खबर न थी,
बेचैनियों में हरदम ज़िन्दगी ज़हर थी,
सूख गयी थी जब आँखें रुसवाइयों में उसकी,
उस हालत की तबियत की, उसको फ़िक्र न थी,

करना था तो इंतज़ार,

जैसे नसीब में लिखा हो,
मेरे खुदा की भी तो इसमें मंज़ूरी थी,

यादों में रहकर ही वक्त को पार किया,

बस खुदसे दिल का हाल दो-चार किया,
मुझको यूँ तो ऐसे हालातों की आदत न थी,
महरूम भी हुइ जब दिल पे मोहब्बत को सवार किया,

वो जान हो गया जैसे,

मैं ज़मीन, वो आसमान हो गया जैसे,
वो दर्द दे क़ुबूल था,
प्यार दे क़ुबूल था,
वो मेरा ईमान हो गया जैसे,

ऐसी आशिकी उससे हुई,

वो गलत या सही,
सब सोचना फ़िज़ूल हो जैसे,
बस वो ही वो और कुछ नहीं,
मेरा खुद वो हो गया हो जैसे,

उसकी आदत, उसकी फितरत,

समझे-समझ आई नहीं,
उसने भी तो अपने जज़्बात कभी ठीक से बताये नहीं,
बस एक बार कहा  मुझे "मोहब्बत है तुमसे"
फिर कभी वो लब्ज़ उसने दोहराये नहीं,

दिल तड़पता आरज़ू में जुस्तुजू में उसकी,

मेरा ख्याल ही एक ऐसा जो उसको आया नहीं,
फ़िक्र उसको हर किसी की, 
मेरी चाहत नज़र आई नहीं,

ऐसा क्यों है उसको मेरी फ़िक्र नहीं ज़रा भी,

हर पल जिसको सोचकर ये ज़िन्दगी गुज़ार दी,
वो बस मगरूर है चूर है,
अपनी ख़ुशी में ज़िन्दगी में,
हाँ कुछ पल अगर दे तो लगता है भीख सी दे दी,

शिकायत तो तब भी न थी,


सुकून तो तब भी था,
बस लगती थी कमी सी
उसका वक़्त मिल जाए मुझे,
चाहे महंगा ही सही,

मगर अब तो राब्ता ऐसा है,

उससे मेरा दिल्लगी का,
वो हमनफ़स हो मेरा या न,
उसकी खेरियत ही मकसद ज़िन्दगी का,

जुदाई या नज़दीकियां,

अब बेमानी सी लगती हैं,
ये ज़िन्दगी अब उसके लिए एक क़ुरबानी सी लगती है,
वो इश्क़ है मेरा यही मंज़ूर करके अब,
तबियत क्या ये ज़िन्दगी भी नूरानी सी लगती है,

वो खून बन मोहब्बत का,

अब रगों में दौड़ता है,
वो मेरी जिस्मो जाँ में है,
हर पल मुझसे बोलता है,
तुम ही हो मेरी आशिकी,
मैं तुम्हारा हमसफ़र हूँ,
वो हकीकत में बोले या ना,
ख़्वाबों में अपना दिल खोलता है,

मुझको उसकी असलियत की भी अब खासा ज़रुरत नहीं,

और करीब इतना है दिल के,
उसकी याद में ही गुज़र जाएगी ज़िन्दगी,

बस चाहत है तो एक ही,

मिले ख़ुशी उसे सब जहाँ  की,
नेमत खुद की रहे उसपे,
चाहे कीमत क्यों न हो मेरी जान की। 
                                                                                         - दीप्ति त्यागी